रूस से तेल आयात घटने के बाद भारत ने सऊदी अरब और इराक से कच्चे तेल की खरीद तेज़ी से बढ़ाई है जो नवंबर में 16.1 लाख बैरल/दिन तक पहुंच गई। इसके अलावा, भारतीय रिफाइनरियां ब्राजील और वेनेजुएला से भी तेल मंगा रही हैं। रूसी तेल पर छूट कम होने और माल ढुलाई बढ़ने के बीच यह कदम उठाया गया।