ऊर्जा विशेषज्ञ नरेंद्र तनेजा के अनुसार, भारत अगर रूस से कच्चा तेल खरीदना बंद करता है तो अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आएगा। इसका असर भारत से ज़्यादा अमेरिका पर पड़ेगा क्योंकि अमेरिका दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। उनके मुताबिक, इससे अमेरिका में भी तेल के दाम और मंहगाई बढ़ेगी।