भारत ने रचा इतिहास, विमेंस टीम ने लगातार दूसरी बार अपने नाम किया कबड्डी विश्व कप का खिताब

भारत ने सोमवार को महिला कबड्डी विश्व कप-2025 का खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबले में भारत की बेटियों ने चीनी ताइपे को 35–28 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। गौरतलब है, भारतीय महिला टीम ने लगातार दूसरी बार कबड्डी विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम एक भी मैच नहीं हारी।

Load More