भारत ने वेस्टइंडीज़ को 3 दिन में हराया, उसके खिलाफ 26 टेस्ट से अजेय रहने का सिलसिला बरकरार

भारत ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज़ को एक पारी और 140 रनों से हरा दिया है। भारत ने तीन दिन में ही मैच जीत लिया और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 26 टेस्ट मैचों से अजेय रहने का सिलसिला बरकरार रखा। मैच में भारत के केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने शतक जड़े।