भारत ने वनडे में 14 साल बाद किया इंग्लैंड का सूपड़ा साफ

भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 142 रनों से हराकर सीरीज़ में 3-0 से उसका सूपड़ा साफ किया। भारत ने मैच में 356/10 का स्कोर बनाने के बाद इंग्लैंड को 34.2 ओवरों में 214 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने 14 साल बाद वनडे में इंग्लैंड का सूपड़ा साफ किया है।