भारत ने वनडे विश्व कप में पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 13-0 का रिकॉर्ड किया कायम

भारत ने रविवार को कोलंबो में महिला वनडे विश्व कप 2025 के मैच में पाकिस्तान को 88 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही वनडे विश्व कप (महिला/पुरुष) के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अजेय (13-0) रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। मैच में भारत ने 247 का स्कोर बनाया था और पाकिस्तान 159 रन पर ऑल-आउट हो गया।