भारत ने वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने सर्वाधिक पदक जीतने का बनाया रिकॉर्ड

भारत ने वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में अपने अभियान का समापन 22 पदकों के साथ किया और एक ही संस्करण में अपने सर्वाधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड बनाया। भारत ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य जीते। भारत के गोल्ड मेडलिस्ट में सिमरन शर्मा, निषाद कुमार, सुमित अंतिल, संदीप संजय सरगर, रिंकू हुड्डा और शैलेश कुमार शामिल हैं।