टाइम्स हायर एजुकेशन की वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2026 में भारत के किसी भी संस्थान को टॉप 200 में जगह नहीं मिली है। हालांकि, रैंक वाले विश्वविद्यालयों की संख्या के मामले में भारत ने पहली बार दुनिया में दूसरा स्थान हासिल किया है और अमेरिका पहले स्थान पर है। टॉप 40 में चीन की 5 यूनिवर्सिटी शामिल हैं।