पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी को लेकर भारत ने बांग्लादेश के सामने दो शर्तें रखी हैं। BBC बांग्ला के मुताबिक, भारत चाहता है कि हसीना को लाने के लिए बांग्लादेश सैन्य विमान भेजे। साथ ही, बांग्लादेश उनकी मौत की सज़ा के खिलाफ अपील और नए सिरे से मुकदमे का सामना करने के अधिकार की गारंटी भी दे।