भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का किया एलान
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। एमपी के 33-वर्षीय ऑलराउंडर सारांश जैन को पहली बार टीम में शामिल किया गया है। शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम में गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार भी शामिल हैं। दो मैचों की सीरीज़ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।