भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने हीरों की परिभाषा को लेकर नए नियम जारी किए हैं। ब्यूरो ने बताया कि अब केवल प्राकृतिक हीरे को ही 'डायमंड' (हीरा) कहा जाएगा। वहीं, लैब-निर्मित हीरों के लिए 'लैबोरेटरी-ग्रोन डायमंड' या 'लैब-क्रिएटेड डायमंड' शब्द इस्तेमाल होंगे व इनके लिए 'प्राकृतिक', 'शुद्ध', 'अर्थ-फ्रेंडली' या 'कल्चर्ड' जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।