भारत ने सऊदी अरब में अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री की जारी

भारत ने सऊदी अरब के इलाकों में ईरान के हमलों के बाद भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है। भारतीय दूतावास ने कहा कि नागरिकों को शांत/संयमित रहने की सलाह दी जाती है। दूतावास ने कहा, "कृपया सऊदी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें और सिर्फ अधिकारियों द्वारा सत्यापित जानकारियों पर ही भरोसा करें।"