भारत नहीं झुका तो ट्रंप भी नहीं झुकेंगे: टैरिफ को लेकर अमेरिकी अधिकारी
भारत-अमेरिका में टैरिफ को लेकर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रीय आर्थिक परिषद के निदेशक केविन हैसेट ने कहा है कि अगर भारत नहीं झुकेगा तो राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भी अपना रुख नरम नहीं करेंगे। हैसेट ने दोनों देशों के रिश्ते को जटिल बताते हुए कहा कि अमेरिकी उत्पादों के लिए अपना बाज़ार खोलने में भारत अड़ियल रवैया अपना रहा है।