भारत नहीं बल्कि यमन में पैदा हुए थे मुकेश अंबानी, जानिए कहां-कहां से की पढ़ाई

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन और सबसे अमीर भारतीय मुकेश अंबानी का जन्म भारत में नहीं बल्कि 19 अप्रैल 1957 को यमन में हुआ था। शनिवार को 68 साल के हुए $96.7 बिलियन की नेटवर्थ वाले मुकेश अंबानी ने मुंबई के इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से केमिकल इंजीनियरिंग का कोर्स और अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था।