भारत को गुरुवार को महिला वनडे वर्ल्ड कप-2025 में दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट से हराया। 252 रनों के लक्ष्य को द. अफ्रीका ने कप्तान लौरा वुल्फार्ट और नादिन डी क्लर्क के अर्धशतक की बदौलत 7 गेंद पहले अपने नाम किया। भारत की रिचा घोष ने 94 रनों की पारी खेली। भारत ने पहले पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया था।