भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब खिताबी मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। भारत की ओर से आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी शानदार फॉर्म में हैं। आर्यवीर ने टूर्नामेंट में 252 रन बनाए हैं।