भारत और पाकिस्तान रविवार को एशिया कप 2025 के फाइनल में आमने-सामने होंगे। अगर बारिश या किसी अन्य कारण से रविवार को मैच पूरा नहीं हो पाता है तो यह रिज़र्व डे (सोमवार) पर खेला जाएगा। अगर रिज़र्व डे पर भी मैच संभव नहीं हो पाता है तो भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें संयुक्त विजेता होंगी और ट्रॉफी साझा करेंगी।