भारत-पाक के रिश्ते इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहे: पूर्व पाकिस्तानी विदेश मंत्री

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते मौजूदा वक्त में युद्ध के समय को छोड़कर इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुज़र रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपसी बातचीत ही दोनों देशों के लिए लंबित मुद्दों को सुलझाने का एकमात्र ज़रिया है। खुर्शीद 2002 से 2007 तक विदेश मंत्री थे।