भारत-पाक महिला वर्ल्ड कप मैच के दौरान मैदान में उड़ते दिखे कीट-पतंगे; बीच में रुका खेल

कोलंबो (श्रीलंका) में खेले जा रहे भारत-पाकिस्तान महिला विश्वकप मैच के दौरान मैदान पर उड़ते कीट-पतंगों के कारण कुछ समय के लिए खेल रोकना पड़ा। दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने कीट को भगाने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया। भारत के 34वें ओवर के बाद ग्राउंड स्टाफ ने कीट नाशक का छिड़काव किया जिससे लगभग 15-मिनट का खेल बाधित हुआ।