भारत-पाकिस्तान के बीच T20I में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ कौन हैं?
भारत-पाकिस्तान T20I मुकाबलों में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 11 छक्के जड़ें हैं। इस सूची में पाकिस्तानी ओपनर साहिबज़ादा फरहान और पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ युवराज सिंह 9-9 छक्कों के साथ अगले स्थान पर हैं। रोहित शर्मा, मोहम्मद रिज़वान, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने 7-7 छक्के लगाए हैं।