भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप मैच के टिकटों का दाम सेकेंडरी मार्केट में 600% तक उछला
कोलंबो में होने जा रहे भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मैच के लिए स्टेडियम की ओर से सभी टिकट बिक चुके हैं लेकिन सेकेंडरी मार्केट में टिकटों का दाम 600% बढ़ चुका है। व्यक्तिगत पास की कीमत $800 तक पहुंच चुकी है जो श्रीलंकाई रुपए में 2.5 लाख बैठते हैं। कोलंबो में होटलों का किराया भी बेतहाशा बढ़ चुका है।