एशिया कप-2025 में रविवार को भारत-पाकिस्तान मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज़ हारिस रऊफ ने '6-0' का इशारा किया जिसके बाद X पर कई लोग '93000-0' लिख रहे हैं। दरअसल, 1971 की लड़ाई में 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। वहीं, पाकिस्तान का दावा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान उसने भारत के 6 लड़ाकू विमान मार गिराए।