inshorts

भारत-पाकिस्तान सुपर 4 मैच के लिए ऑफिशियल्स का हुआ एलान, फिर ऐंडी पाइक्रॉफ्ट ही होंगे रेफरी

एशिया कप-2025 में रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान सुपर 4 मैच के लिए ऑफिशियल्स का एलान कर दिया गया है। इस मैच में ऐंडी पाइक्रॉफ्ट रेफरी होंगे जबकि गाज़ी सोहेल और अहमद शाह पाकतीन फील्ड अंपायर होंगे। भारत से पिछली भिड़ंत के बाद हैंडशेक विवाद को लेकर पाकिस्तान ने पाइक्रॉफ्ट पर भारत की तरफदारी करने का आरोप लगाया था।