अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि भारत के आयातित उत्पादों पर लगाया जाने वाले टैरिफ की दर पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत पर 20-25% टैरिफ लग सकता है। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है।