inshorts

भारत पर टैरिफ लगाना ट्रंप की गलती, भारत ने कोई नियम नहीं तोड़ा: पूर्व अमेरिकी राजदूत

भारत में अमेर‍िका के राजदूत रहे एरिक गार्सेटी ने भारत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रतिबंध को एक बड़ी गलती बताया है। उन्होंने कहा, "भारत ने वही किया जो यूरोप और अमेरिका चाहते थे, एक निश्चित मूल्य सीमा के तहत रूसी तेल खरीदकर...फिर, ट्रंप आए और दावा किया कि भारत रूसी युद्ध मशीन को धन मुहैया करा रहा है।"