भारत पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने बिहार के महाबोधि मंदिर में की पूजा

भारत पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने मंगलवार को बिहार के बोधगया का दौरा किया और महाबोधि मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना की और बोधि वृक्ष के दर्शन भी किए। गया एयरपोर्ट पर बिहार के मंत्री प्रेम कुमार और संतोष कुमार सुमन ने अन्य अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति दिसानायके का स्वागत किया।