भारतीय शेयर बाज़ार 1-महीने में शानदार वापसी करते हुए दुनिया का नंबर-1 प्रदर्शन करने वाला बाज़ार बनने गया है। इस दौरान निफ्टी में 13% की तेज़ी आई जबकि नवंबर में विदेशी निवेशकों (FII) ने ₹73,000 करोड़ से अधिक के शेयर खरीदे। कॉर्पोरेट कमाई में सुधार, मज़बूत घरेलू अर्थव्यवस्था और कच्चे तेल की कीमतों में कमी उछाल के मुख्य कारण हैं।