भारत में $1.3 बिलियन का निवेश करेगी ब्रिटिश चिप डिज़ाइनर कंपनी ग्राफकोर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के भारत दौरे के बीच ब्रिटिश चिप डिज़ाइनर कंपनी ग्राफकोर ने एक ब्लॉपोस्ट में घोषणा की है कि वह अगले एक दशक में भारत में $1.3 बिलियन (₹8,875 करोड़) निवेश करेगी। कंपनी ने कहा है कि वह बेंगलुरु में एक रिसर्च फेसिलिटी खोलने की योजना भी बना रही है जिससे 500 नौकरियां पैदा होंगी।