inshorts

भारत में ₹1.5 लाख करोड़ निवेश करेगी माइक्रोसॉफ्ट, CEO नडेला ने बताया एशिया का सबसे बड़ा निवेश

भारत दौरे पर आए माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद देश में $17.5 बिलियन (लगभग ₹1.5-लाख करोड़) के निवेश का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अबतक का सबसे बड़ा निवेश है जो भारत के AI-फर्स्ट भविष्य के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी क्षमता को मजबूत करेगा।