भारत में ₹2,000 प्रति 10 ग्राम से ज़्यादा सस्ता हुआ सोना
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली में लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ और कीमत ₹2,100 गिरकर ₹1,53,900/10 ग्राम रह गई है। सोने की कीमत बुधवार को ₹1,56,000/10 ग्राम पर बंद हुई थी। विश्लेषकों ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं जिससे सोने की मांग सीमित हुई है।