हुरून इंडिया की लिस्ट के मुताबिक, ₹2,593 करोड़ के साथ शिव नादर परिवार देश के सबसे बड़े दानदाता हैं। देश के जाने-माने उद्योगपति नादर HCL के संस्थापक हैं और उनका परिवार लगातार पांचवें साल सबसे बड़ा परोपकारी परिवार बन गया है। उन्होंने 1976 में एचसीएल की स्थापना की थी जो आज देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में शामिल है।