inshorts

भारत में अगले एक दशक में लगेंगे 20 करोड़ नए AC

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की 'वर्ल्ड एनर्जी आउटलुक 2026' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अगले 10-वर्षों में करीब 20 करोड़ अतिरिक्त एयर कंडीशनर (AC) लग सकते हैं। बढ़ती गर्मी, शहरीकरण और आय में इजाफे से कूलिंग की मांग तेजी से बढ़ेगी। इससे देश की बिजली खपत औसतन 6% सालाना बढ़ेगी और Voltas व Blue Star जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा होगा।