inshorts

भारत में 10 साल में दूध का उत्पादन 69% बढ़ा, देश के 5 राज्य सबसे आगे

केंद्र सरकार ने बताया है कि पिछले 10 साल में देश में दूध उत्पादन करीब 69% बढ़कर 247.87 मिलियन टन पहुंच गया है। देश के कुल दूध उत्पादन में 5 राज्यों की हिस्सेदारी 54.09% है और इनमें उत्तर प्रदेश सबसे आगे है। देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 10 साल में 319 ग्राम/दिन से बढ़कर 485 ग्राम/दिन हो गई।