केंद्रीय मंत्री राज भूषण चौधरी ने राज्यसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में बताया है कि देश में कुल 6,281 बांध हैं जिनमें 6,138 निर्मित और 143 निर्माणाधीन बांध हैं। उन्होंने बताया है कि इनमें से 224 बांध 100 वर्ष से ज़्यादा पुराने हैं और 1065 बड़े बांध 50 से 100 वर्ष पुराने हैं।