भारत में 2024 में करोड़पतियों की संख्या 6% बढ़ी, अरबपतियों की संख्या 191 हुई: रिपोर्ट

नाइट फ्रैंक की 'द वेल्थ रिपोर्ट-2025' के मुताबिक, 2024 में $10 मिलियन से अधिक की संपत्ति वाले उच्च नेटवर्थ भारतीयों की संख्या 6% बढ़कर 85,698 हो गई जबकि पिछले साल यह 80,686 थी। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अब 191 अरबपति हैं जिनमें से 26 पिछले साल ही इस श्रेणी में शामिल हुए हैं।