भारत में 2024 में महिला घर खरीदारों की संख्या में 14% की वृद्धि हुई: रिपोर्ट

रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, 2024 में भारत में महिला खरीदारों द्वारा आवासीय लेनदेन में 14% की वृद्धि देखी गई जो 2023 के 1.14 लाख से बढ़कर 1.29 लाख हुई। मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में कुल 5.77 लाख लेनदेन दर्ज किए गए। बकौल रिपोर्ट, पुरुष खरीदारों के लेनदेन में भी 11% की वृद्धि हुई है।