केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत में 2036 में होने वाले ओलंपिक की मेज़बानी के लिए अहमदाबाद (गुजरात) में 10 बड़े स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम के करीब स्थित सरदार पटेल खेल परिसर में 10 स्टेडियम बनाए जाएंगे। बकौल शाह, गुजरात ने ओलंपिक की तैयारी पहले ही शुरू कर दी है।