inshorts

भारत में 30-79 वर्ष की उम्र के 21 करोड़+ लोग हैं हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित: WHO

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, भारत में 30-79 वर्ष के 21 करोड़ से अधिक लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं जो देश की आबादी का 30% से ज़्यादा है। सिर्फ 39% लोग जानते हैं कि उन्हें यह बीमारी है और 83% लोगों का बीपी कंट्रोल में नहीं है। यह बीमारी बहुत खतरनाक है क्योंकि इससे दिल-दिमाग पर अधिक दबाव पड़ता है।