टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की एक रिसर्च में सामने आया है कि भारत में लगभग 40-50% फेफड़ों के कैंसर के मरीज़ नॉन-स्मोकर्स हैं। तंबाकू का सेवन न करने से भी फेफड़ों के कैंसर से सुरक्षा नहीं मिलती है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि सेकेंड-हैंड स्मोक और वायु प्रदूषण इस बीमारी के बढ़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।