फाइनेंस एडवाइज़री कंपनी 1 Finance Magazine के सर्वे के मुताबिक, 42% पुरुषों को तलाक के दौरान एलिमनी/कानूनी खर्चों के लिए लोन लेना पड़ा है। सर्वे में टियर-1 और टियर-2 शहरों के 1,258 तलाकशुदा या तलाक की प्रक्रिया में चल रहे लोग शामिल थे। सर्वे के अनुसार, एलिमनी देने वाले पुरुषों में 29% का नेटवर्थ तलाक के बाद नेगेटिव हुआ।