भारत में 47% लोग अब भी नहीं करते इंटरनेट यूज़, महिलाओं का उपयोग पुरुषों से 33% कम: GSMA
ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशन्स असोसिएशन (जीएसएमए) के अनुसार, लगभग 47% भारतीय अब भी इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बकौल जीएसएमए, मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल करने में महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले 33% कम होने की संभावना है। जीएसएमए एशिया-प्रशांत प्रमुख जूलियन गोर्मन के अनुसार, यह अंतर मोबाइल हैंडसेट की ऊंची कीमतों और तकनीकी कौशल के कारण है।