भारत में 50 साल पुरानी विंटेज कारें हो सकेंगी आयातित, सरकार ने नियमों में किए बदलाव
केंद्र सरकार ने विंटेज कार आयात नीति में कुछ बदलाव किए हैं जिसके तहत अब 50 या उससे अधिक साल पुरानी कारों का देश में लाइसेंस-मुक्त आयात हो सकेगा जिसका मतलब है कि अब 1975 तक बनी कारें आयातित हो सकेंगी। यह सीमा क्रमिक आधार पर है। इससे पहले केवल 1950 से पहले बनी कारें आयातित की जा सकती थीं।