भारत में 70 साल पहले खरीदा गया दुर्लभ पिंक डायमंड ₹140 करोड़ में बिका, कहलाता है 'हीरों की मोनालिसा'

भारत में 1950 के दशक में खरीदा गया 24-कैरेट का दुर्लभ पिंक डायमंड जिनेवा में क्रिस्टीज़ की नीलामी में $14.8 मिलियन (करीब ₹140 करोड़) में बिका। 'बुलगारी पिंक' नामक यह हीरा 70 साल से अधिक समय तक एक ही यूरोपीय परिवार के पास रहा। नीलामी से पहले क्रिस्टीज़ के ज्वेलरी प्रमुख मैक्स फॉसेट ने इसे 'हीरों की मोनालिसा' बताया था।