भारत में 80% आईटी कर्मचारियों को है फैटी लिवर की समस्या: स्टडी

हैदराबाद विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अध्ययन के अनुसार, भारत में 80% से अधिक आईटी कर्मचारी फैटी लिवर डिज़ीज़ से पीड़ित हैं। अध्ययन में कहा गया है कि लंबे समय तक बैठे रहना, काम का तनाव, अनियमित नींद और अस्वास्थ्यकर आहार फैटी लिवर डिज़ीज़ का कारण बन सकता है। अध्ययन में यह भी पाया गया कि 71% आईटी कर्मचारी मोटे हैं।