भारत में 9 भाषाओं में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का प्रसारण

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का लाइव प्रसारण भारत में 'जियोस्टार' के ज़रिए 9 भाषाओं में होगा। इन 9 भाषाओं में हिंदी और अंग्रेज़ी के अलावा मराठी, हरियाणवी, बंगाली, भोजपुरी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ शामिल हैं। वहीं, टीवी पर लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और नेटवर्क 18 के ज़रिए होगा। गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी-9 मार्च तक होगा।