भारत में Apple के iPhone की शिपमेंट में जुलाई-सितंबर के दौरान सालाना आधार पर 25% की गिरावट आई है। IDC के मुताबिक, इस दौरान कंपनी ने करीब 37-लाख आईफोन भेजे जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 50-लाख था। वहीं, सैमसंग ने 10-तिमाही बाद फिर नंबर-1 की पोजिशन हासिल कर ली और उसकी बाज़ार हिस्सेदारी बढ़कर 17.7% हो गई।