मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल ने iPhone17 सीरीज़ पर मिलने वाला बैंक कैशबैक ₹6,000 से घटाकर सिर्फ ₹1,000 कर दिया है। नया स्ट्रक्चर 22 नवंबर से लागू हो रहा है जबकि ज़ीरो-कॉस्ट EMI ऑफर में भी बदलाव किए जाएंगे। बकौल रिपोर्ट, वैश्विक सप्लाई-चेन समस्याओं के चलते भारत में iPhone17 की कमी है जिसके कारण यह फैसला लिया गया है।