वित्त मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, यूपीआई ट्रांजैक्शन के ज़रिए जनवरी 2025 में करीब 1,700 करोड़ बार लेनदेन किया गया है। इसकी वैल्यू ₹23.48 लाख करोड़ से अधिक रही और यह किसी एक महीने में दर्ज की गई सबसे अधिक संख्या है। वित्त वर्ष 2023-24 में कुल ट्रांजैक्शन की संख्या 131 अरब रही थी।