भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के 20 स्कूल खोलने के लिए ₹2000 करोड़ देगा अदाणी समूह
अदाणी समूह ने सोमवार को देशभर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के करीब 20 स्कूल खोले जाने के लिए ₹2000 करोड़ का दान देने की घोषणा की। समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बताया, ''शिक्षा के मंदिर की स्थापना के लिए...अदाणी फाउंडेशन ने जीईएमएस एजुकेशन से हाथ मिलाया है। इससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सभी के लिए सस्ती और सुलभ हो सकेगी।"