विक्रमादित्य भारत में अपने समय के सबसे शक्तिशाली, समृद्ध और परोपकारी राजा माने जाते थे। राजा विक्रमादित्य का राज्य 9 रत्नों से सुशोभित होता था जिनमें धन्वंतरि, क्षपणक, अमरसिंह, शंकु, वेताल भट्ट, घटकर्पर, कालिदास, वराहमिहिर और वररुचि शामिल थे। बकौल रिपोर्ट्स, राजा विक्रमादित्य की सेना में 3 करोड़ सैनिक, 25000 हाथी और 4000 समुद्री जहाज़ थे।